गर्व : बहराइच में होमगार्ड का बेटा बना अनुभाग अधिकारी, पूरे देश में हासिल की 543वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रमपुरवा गांव निवासी होमगार्ड के बेटे का चयन एसएससी सीजीएल परीक्षा में अनुभाग अधिकारी के पद पर हुआ है। एक सप्ताह पूर्व परिणाम आने के बाद दिल्ली विदेश मंत्रालय में तैनाती मिली है। इससे परिवार के लोगों में खुशी है।

महसी तहसील क्षेत्र के रमपुरवा चौकी निवासी शिव नरेश मिश्रा होमगार्ड हैं। उनकी तैनाती कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के लिए लगी हुई है। होमगार्ड शिव नरेश के बेटे हरिओम मिश्रा ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 में प्रतिभाग किया था। जिसका परिणाम एक सप्ताह पूर्व आया है। हरिओम मिश्रा ने बताया कि उन्हें विदेश मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। पूरे देश में 543वीं रैंक आई है। 

उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच तक पढ़ाई की। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और बलभद्र सिंह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद लखनऊ में डॉक्टर शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी से एमबीए की। एसएससी सीजीएल से पूर्व वह बैंक ऑफ बड़ौदा में सहायक प्रबंधक के पद पर काम कर रहे थे। होमगार्ड के बेटे का चयन होने से संघ के मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष के साथ अन्य ने हर्ष जताया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू, जीपीओ के लिए किया कूच

संबंधित समाचार