रुद्रपुर: फैक्ट्री जा रही बुर्जुग महिला की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल फैक्ट्री जा रही एक बुजुर्ग महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से लखीमपुर खीरी निघासन गांव प्रतापगढ़ हाल निवासी आजाद नगर थाना ट्रांजिट कैंप निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग जामुनी देवी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है। गुरुवार की सुबह रोजमर्रा की भांति वह पैदल जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिर जाने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका के चार बच्चे हैं और दंपत्ति मिलकर परिवार की जीविका चला रहे थे। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।

संबंधित समाचार