कासगंज: भगवान वराह की जय-जयकार से गुंजायमान रही तीर्थ नगरी, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 धूमधाम से निकाली गई भगवान वराह की शोभा यात्रा, जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सोरोंजी, अमृत विचार। द्वादशी पर रविवार को तीर्थ नगरी में भगवान वराह की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान वराह की जय-जयकार से तीर्थ नगरी गुंजायमान रही।

मुहल्ला चक्रतीर्थ स्थित वराह मंदिर से वराह शोभा यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर आशुतोषानंद गिरि, प्रकाशानंद  महाराज, वराह मंदिर के महंत विदेहानंद महाराज ने आरती उतारकर किया। शोभा यात्रा कस्बा के मुहल्ला बारू, बड़ा बाजार, मुहल्ला चौंसठ, तिराहा हनुमान गली, मुहल्ला रमसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, बस स्टैंड, सोमेश्वर घाट, बदरिया होते हुए मुहल्ला चक्रतीर्थ पर संपन्न हुई। प्रथम रथ पर भगवान वराह विराजमान थे।

इसी रथ पर महामंडलेश्वर आशुतोषानंद महाराज विराजमान थे। बैंडबाजों की धुन धार्मिक गीतों का प्रसारण हो रहा था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश कटारे, हेमंत त्रिगुनायत, राजेंद्र तिवारी, अतुल निर्भय, आकाश साहू, अभिषेक वशिष्ठ, पवन चारोरे, गौरव मिश्रा , दिवाकर निर्भय, निक्की निर्भय, सतीश भारद्वाज, रितेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पहली बार शामिल हुए नागा साधू
ऐसा पहली बार हुआ जब दूरदराज से आए नागा साधू भगवान वराह की शोभा यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने तमाम कर्तव्य दिखाए। हैरतअंगेज करतब देख सारे लोग एवं श्रद्धालु दंग रहे गए। नागा साधूओं ने वातावरण को और भक्तिमय बनाया।

ये भी पढ़ें- कासगंज: गंजडुंडवारा में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक किया गया सील, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार