राजस्थान: कार और अज्ञात वाहन केे टक्कर में तीन की मौत, गुजरात से लौट रहे थे माता का दर्शन कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में सोमवार को कार एवं अज्ञात वाहन के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के रहने वाले ये लोग जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन कर पुनः गुजरात लौट रहे थे कि धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे एक वाहन से उनकी कार टकरा गई।

मृतकों की पहचान जितिन पटेल, विष्णु पटेल, जिग्नेश कुमार निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विष्णु भाई (49) निवासी गांधीनगर को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात में डीसा के जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। 

ये भी पढ़ें -

संबंधित समाचार