Unnao के डॉक्टर निखिल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने किया सम्मानित, लखनऊ में कार्यक्रम हुआ आयोजित

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव के डॉक्टर निखिल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने किया सम्मानित।

उन्नाव के डॉक्टर निखिल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने सम्मानित किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह हुआ।

उन्नाव, अमृत विचार। कम समय में होम्योपैथिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले शुक्लागंज के सुभाष नगर निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर निखिल सिंह चौहान को रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में हुए होम्यो रिवॉल्यूशन 2023 पावर बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सम्मानित किया गया जहां उन्हें पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने लीजेंडरी यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया।

बता दें रविवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होम्योपैथिक रिवैल्युएशन कार्यक्रम में उन्नाव स्थित शुक्लागंज के डॉक्टर निखिल सिंह चौहान पहुंचे।

जहां उन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, आईपीएस नवनीत सिकेरा, रामजी सिंह, डॉ उमंग खन्ना, गायक कैलाश खेर, कवि कुमार विश्वास, डॉ हरिओम पवार, स्वयं श्रीवास्तव, इंडियन आइडल की पवनदीप और अरूणिता की मौजूदगी में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और मदनलाल ने डॉक्टर निखिल को लीजेंडरी यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया।  उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी स्व. मां मधु सिंह को दिया है।

उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। सेवाभाव से बेहतर काम का इनाम है। वहीं बता दें कि इससे पहले उन्हें उत्तराखंड में राइजिंग स्टार अवार्ड 2023 मिल चुका है। उससे पहले नागपुर में ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च सबमिट 2023 में ऑल इंडिया यूथ अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा मलेशिया में केंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी की तरफ से डॉ. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Christmas Day 2023: यीशू जन्म पर चर्चों में बज उठीं घंटियां… गूंजा मैरी क्रिसमस गीत

 

 

संबंधित समाचार