हल्द्वानी: कांग्रेस ने किया सीएम धामी का विरोध, बोले हवाई दौरे कर लूटा रहे सरकारी खजाना
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में मुख्यमंत्री हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध करते काले गुब्बारे हवा में उड़ाये। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।
युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने सीएम धामी हर मोर्चे पर विफल हो रहे सरकारी मेडिकल कॉलेजों से लेकर खनन तक सब निजीकरण कर मोटा माल कमा रहे हैं युवा रोजगार के लिये दर दर भटक रहे सीएम हवाई दौरे कर सरकारी खजाना लूटा रहे हैं।
