हल्द्वानी: 270 टिन लीसा लेकर जा रहा वाहन सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने अवैध ढंग से लीसा लेकर जा रहे एक वाहन को सीज किया है। मनोरा रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि वन टीम ने बुधवार सुबह करीब चार बजे रानीबाग चेकपोस्ट के पास एक वाहन संख्या यूके11 सीए 1143 को पकड़ा।

जब वाहन की तलाशी ली तो केबिन में से 270 टिन लीसा के पकड़े। चालक से पूछताछ की गई तो वन उपज के दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर चालक को भी हिरासत में लिया गया है।  

पूछताछ में उसने अपना नाम कमल सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी धारचूला, पिथौरागढ़ बताया। उन्होंने बताया कि पहाड़ से लीसा तस्करी कर लाई जा रही थी। फिलहाल वाहन को सीज कर दिया गया है। 

संबंधित समाचार