बरेली: कोहरे से ट्रेनें निरस्त, मगर टिकटों की बुकिंग शुरू
बरेली, अमृत विचार। कोहरे के कारण निरस्त चल रहीं ट्रेनें दो महीने बाद यात्रियों को राहत देंगी। मार्च में इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल, इन ट्रेनों में मार्च के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
निरस्त ट्रेनों में जो ट्रेनें शामिल हैं, उनमें 14236 बरेली वाराणसी चार मार्च से, 14308 बरेली प्रयागराज एक मार्च से, 14004 नई दिल्ली मालदा टाउन तीन मार्च से, 12584 लखनऊ एसी डबल डेकर एक मार्च से, 14524 हरिहर एक्सप्रेस तीन मार्च से, 12583 आनंद विहार एसी डबल डेकर में एक मार्च से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
वहीं, 15120 देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस 29 फरवरी से नियमित रूप चलने लगेगी। अभी यह फेरे कम कर चलाई जा रही है। इसमें भी टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि रेल प्रशासन ने एक दिसंबर से कोहरे के चलते मुरादाबाद रेल मंडल की 32 एक्सप्रेस और 14 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर रखा है। 10 ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए हैं।
फिलहाल निरस्त पर आगे की वेटिंग
कोहरे के कारण निरस्त चल रहीं कई ट्रेनों में वेटिंग भी शुरू हो गई है। इनमें 14674 शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में एक व दो मार्च को वेटिंग है। 14673 शहीद एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। इस ट्रेन में तीन मार्च को 19, पांच को 20, सात को 19, आठ को 17 वेटिंग, 10 मार्च को 22 वेटिंग ऑनलाइन दिख रही है।
यह भी पढ़ें- नई साल का जश्न मनाने के लिए बरेलियंस तैयार, होटल और रेस्टोरेंट पार्टी के लिए बुक
