गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
गोंडा, अमृत विचार। अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को सातवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद देर रात पुलिस की एक अन्य आरोपी से मुठभेड़ हो गयी। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे घायल हालत नें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मगर कोतवाली पुलिस व स्वीट टीम को रविवार की देर रात सूचना मिली कि नील ठाकुर पर जान लेवा हमला करने वाला एक आरोपी जो फरार चल रहा है वह राधेपुरवा के समीप गायत्रीपुरम चौराहे पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की तो पुलिस को देख आरोपी ने पहले भागने का कोशिश की लेकिन जब सफल नहीं हुआ तो फयने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
गोंडा:
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 1, 2024
मुठभेड़ में पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी के पैर में मारी गोली
घायल आरोपी का जिला अस्पताल में चल रहा
इलाज pic.twitter.com/uq6eHnRBkA
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक दबोचा। इस मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ में नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह समेत अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक नगर अरविन्द यादव, स्वाट टीम प्रभारी सर्वजीत गुप्ता व सर्विलांस सेल प्रभारी शादाब आलम टीम समेत शामिल रहे।
पुलिस ने घोषित किया था ₹25 हजार का इनाम
अमृत विचार: पकड़ा गया आरोपी सुधाकर सिंह वजीरगंज थाना क्षेत्र के भंगाही चड़ौवा का रहने वाला है। अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले में सुधाकर सिंह का नाम पुलिस की जांच में सामने आया था, लेकिन वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने सुधाकर सिंह पर ₹25000 का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी जानलेवा हमला करने समेत तीन मामले दर्ज हैं।
एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल आरोपी का हाल
अमृत विचार: मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली और उन्हे साबाशी दी। उन्होंने घायल आरोपी सुधाकर सिंह का भी हाल लिया। एसपी ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी समेत सात आरोपी पहले गिरफ्तार की जा चुके हैं। सुधाकर सिंह इस मामले का आठवां आरोपी है जिसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस विधि कार्रवाई कर रही है।
नील ठाकुर को रंजिश में मारी गयी थी गोली
कोतवाली देहात अंतर्गत बैरिया बिशुनपुर के रहने वाले अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर को 21 दिसंबर की देर रात पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई थी। वह घायल अवस्था में गोंडा उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़े मिले थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। पुलिस मामले के मुख्य आरोपी समर बहादुर उर्फ विक्कू सिंह समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यहां मच्छरों से लगता है डर..., लोग बोले- कॉलोनी का नाम सुनकर लिया था प्लॉट, अब हो रहा पछतावा
