कासगंज: अलाव ताप रही महिला की साड़ी में लगी आग, जलकर गंभीर रूप से घायल
जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ किया रेफर
कासगंज, अमृत विचार। शहर के अशोक नगर में अपने घर में अलाव ताप रही महिला की साड़ी में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
शहर के अशोक नगर निवासी नाहर सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सर्वेश रविवार की सुबह घर में ही अलाव ताप रही थी। अलाव से उसकी साड़ी में आग लग गई। जब तक उसे आग लगने का आभास हुआ तब तक आग ने उसके शरीर को भी आगोश में ले लिया। वह चीखी-चिल्लाई।
चीख पुकार की आवाज सुन घर में मौजूद परिजन मौके की ओर दौड़े और शरीर में लग रही आग को बुझाया, लेकिन तब तक महिला जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक बातते हुए घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिय है। पति नाहर सिंह ने बताया अलाव की आग से जलने से उसकी पत्नी घायल हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
ये भी पढ़ें- कासगंज: घंटा पूजन और दर्शन को जलेसर पहुंचे रामभक्त
