Farrukhabad News: लूट की योजना बना रहे चार शातिर गिरफ्तार, दो तमंचा समेत अन्य उपकरण हुए बरामद...
फर्रुखाबाद में लूट की योजना बना रहें चार शातिर पकड़े गए।
फर्रुखाबाद में लूट की योजना बना रहें चार शातिर पकड़े गए। इन सभी के पास से दो तमंचे समेत लूट के लिए अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से दो तमंचा तथा अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। शहर कोतवाल भोलेद्र चतुर्वेदी को किसी ने सूचना दी कि चार संदिग्ध व्यक्ति किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस ने छापा मार कर संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए शातिरों से पुलिस ने 2 देशी तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस, लोहे की राड, 19 चाबियों का गुच्छा, टार्च, हथौडी, छेनी प्लास, पेंचकस छोटे व बड़े आरी के ब्लेड, रॉड एवं बाइक बरामद की है।
अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पराग मिल्क पार्लर के मालिक जो दिन भर की अपनी बिक्री का रूपये एक थैले में मोटर साईकिल से आवास विकास की ओर ले जाते है, की रेकी उन्होंने पूर्व में ही कर ली थी। आज ये लोग ऑटो में बैठकर पराग मिल्क पार्लर के मालिक के थैले को लूटने की योजना में खड़े थे। 8 नबम्बर को आवास विकास में इन्होंने एक महिला की चैन लूटने का प्रयास किया था। सफल न होने के कारण ये सभी मौके से भाग गये थे। आज वे सभी चोरी या लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
