हल्द्वानी: विजिलेंस के रडार पर हल्द्वानी का बड़ा अफसर, 12 में से एक है ये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विजिलेंस दो जिलों के जिन 12 अधिकारियों की जांच कर रही है, उस लिस्ट में हल्द्वानी के एक बड़े अफसर का नाम भी है। इस अफसर ने अपने और अपने करीबियों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति जुटाई है, जिसमें कई स्थानों पर जमीनें भी शामिल हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच चल रही हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही मामले में कई मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।   

बता दें कि करीब सात माह पहले भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की गोपनीय जांच विजिलेंस ने शुरू की थी और इस जांच में भ्रष्टाचार के सुबूत भी मिले। जिसके बाद खुली जांच शुरू की गई। जो अधिकारी विजिलेंस की राडार पर उनमें से आठ ऊधमसिंहनगर और चार नैनीताल जिले के हैं।

नैनीताल में जिन अधिकारियों की जांच चल रही है, वर्तमान में उनमें से एक हल्द्वानी शहर में बड़े पद पर आसीन है। ये अधिकारी पहले भी सुर्खियों में रह चुका है और दावा करता रहा है कि उसे किसी जांच से फर्क नहीं पड़ता। इस अधिकारी की हल्द्वानी शहर के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी काफी जमीनें हैं। जबकि नैनीताल जिले के बाकी बचे अन्य तीन अधिकारी भी मालदार विभागों में जमें हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात