Kanpur News: भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर कसी कमर; दीवारों पर कमल का फूल बनाने का अभियान 18 जनवरी से शुरू...
कानपुर में भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है।
कानपुर में भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 18 जनवरी से क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी पांच-पांच दिवारों पर एक बार फिर भाजपा सरकार और कमल का फूल बनाएंगे।
कानपुर, अमृत विचार। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि क्षेत्र स्तर के सभी पदाधिकारी 18 जनवरी से पांच-पांच दिवारों पर एक बार फिर भाजपा सरकार और कमल का फूल बना कर दीवार लेखन अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान 30 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बूथ स्तर तक के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। विधानसभा में डेढ़ हजार दीवारें चुनाव के रंग में रंगी जाएंगी। जिसमें विधायक और सांसद भी ब्रश और पेंट लेकर लेखनी करेंगे। अभियान को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्षों ने भी बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी।
प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक कर कहा कि 25 जनवरी को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा 2-2 नव मतदाता सम्मेलन होंगे। जिसमें विधायक सांसद के साथ ही प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 20788 बूथों से पांच-पांच कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे जिनको दर्शन कराया जायेगा।

इस तरह भाजपा लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं को निशुल्क दर्शन कराएगी। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान, अनिल दीक्षित, उमेश निगम, मोहित पांडेय, अलोक शुक्ला, विकास दुबे, मनोज सिंह, पवन पांडेय, अनूप तिवारी, अचल गुप्ता, ऋषभ शुक्ला, गुरविंदर सिंह छाबड़ा रहे।
दक्षिण जिलाध्यक्ष ने की कार्ययोजना तैयार
केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने जिला पदाधिकारियों संग बैठक कर दीवार लेखन की कार्ययोजना तैयार की। शिवराम सिंह ने कहा कि दक्षिण जिले की किदवई नगर, छावनी और महाराजपुर तीनों विधानसभा क्षेत्र में दीवार लेखन किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के पांच स्थानों पर ब्रश और पेंट से दीवारों पर "एक बार फिर से मोदी सरकार" लिखेंगे। पार्टी के इस अभियान में सांसद, विधायक,प्रदेश सरकार के मंत्री, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख समेत सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी अभियान में दीवार लेखन करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिला मंत्री जसविंदर सिंह को इस अभियान का संयोजक बनाया गया है। किदवई नगर में अनवेष शुक्ला, छावनी में तेज बहादुर यादव और महाराजपुर में सौरभ मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर में 28 मंदिरों में चला सफाई अभियान
उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी में मंडल अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई का अभियान प्रारंभ किया। मंदिर के अंदर पूरी साफ सफाई कर व धुलाई करके सभी फूल माले पत्तियों को एक जगह एकत्र भी किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विधायक सलिल बिश्नोई ने हर सहाय विद्यालय के पास स्थित रामेश्वरम मंदिर में और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दुर्गा मंदिर दबौली में साफ सफाई की। मंगलवार को सभी 14 मंडलों में छोटे बड़े मंदिर मिलाकर 28 मंदिरों में सफाई अभियान किया।
इस दौरान जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने फूलमती माता मंदिर स्वरूप नगर में स्वच्छता की। दिनेश राय, दिनेश बाजपेई, आनंद मिश्रा, चंद्रमणि चौबे, धीरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद राज त्रिपाठी, सुमित सरोज, गोविंद मोहन शुक्ला, आलोक पांडे रहे।

महापौर ने पदयात्रा कर की अपील
श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जनजागरण के लिए महापौर ने मंगलवार को मूलगंज चौराहे से पदयात्रा की। यात्रा का शुरुआत जीटी रोड बगिया वाले हनुमान मंदिर, कोका-कोला चौराहा,मोतीझील चौराहा, अशोक नगर,ब्रह्म नगर, चौराहा 80 फीट रोड काली मठिया मंदिर, होते हुए बालाजी मंदिर नेहरू नगर में समापन हुआ।
महापौर ने शहरवासियों से अपील है कि 22 जनवरी को होने वाले राम उत्सव के लिए सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडे पार्षद आकर्ष बाजपेई, पार्षद पवन पांडे, पार्षद अभिनव शुक्ला पार्षद अमित गुप्ता, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
