मथुरा: नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, 31 लोगों को बनाया शिकार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

मथुरा। पीसीएस अधिकारी बनकर तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में लोक निर्माण विभाग में नौकरी के लगाने के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपए की ठगी कर ली। जालसाज ने 31 लोगों को अपने जाल में फंसाया। पीड़ितों ने पुलिस द्वारा शिकायत की और अनदेखी करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें, केशव नगर निवासी नारायण सिंह सात माह पहले चैतन्य विहार फेज वन निवासी अनुराग वर्मा से मिला था। तभी से जालसाल ने अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया।

अनुराग वर्मा ने पीड़ितों को मूल रूप से नई दिल्ली न्यू अशोक नगर निवासी, अपने आप को पीसीएस अधिकारी बताया। आरोपियों ने पहले लोगों से नजदीकियां बढ़ाना शुरू की। लोगों का भरोसा जीता, फिर एक दिन नारायण सिंह के घर आकर कहा कि लोक निर्माण विभाग में संविदा पर भर्तियां हो रही हैं। 85 हजार रुपए में नौकरी दिला दूंगा।

नौकरी के लालच में पीड़ित आ गया। उसने रुपए भी दे दिए, साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदार, जानने वालों को यह बताया तो वह भी झांसे में आ गए। ऐसे ही 31 लोग ठगी का शिकार हो गए। आरोपी ने नौकरी के नाम पर 16 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए। 

यह भी पढ़ें- मथुरा: 24 साल पुराने मामले में अदालत ने अब सुनाई सजा, पूर्व थानाध्यक्ष को 10 साल कैद

संबंधित समाचार