बरेली: गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में पिछड़े पांच केंद्र, सीएमओ ने दिए दिशा निर्देश
गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने जताई थी नाराजगी
बरेली, अमृत विचार। टीटी का टीका न लगने से दो गर्भवतियों को टिटनेस होने के मामले में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में गुरुवार को डीएम के नाराजगी जताने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली है। जिले में पांच केंद्रों की स्थिति टीकाकरण के मामले में संतोषजनक नहीं है। सीएमओ ने उक्त केंद्रों के एमओआईसी को टीकाकरण के बाबत निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिसंबर में नंदौसी में गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य 941 था जिसके सापेक्ष 704 को टीका लगाया गया। वहीं फरीदपुर में 2186 के सापेक्ष 1310, बहेड़ी में 1891 के सापेक्ष 1612, आंवला में 1756 के सापेक्ष 1443 और घेर जाफर खां में 1337 के सापेक्ष 1111 महिलाएं ही प्रतिरक्षित हो सकीं।
शहरी क्षेत्र सबसे आगे
देहात की तुलना में शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की स्थिति काफी बेहतर है। यहां लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है। हजियापुर में 1337 के सापेक्ष 2151, सिविल लाइंस में 3074 के सापेक्ष 3375, बानखाना में 1403 के सापेक्ष 2896 और गंगापुरम में 1161 के सापेक्ष 1630 महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया है। इनके अलावा भी कई ऐसे शहरी क्षेत्र के जहां 100 फीसदी लक्ष्य पूर्ण किया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बोर्ड परीक्षा... बीमारी बताकर ड्यूटी से बच पाना नहीं होगा आसान, कड़े निर्देश जारी
