बहराइच: वादी को तहसीलदार ने 8 बिंदुओं पर नहीं उपलब्ध कराई सूचना, लगा 25 हजार रुपए का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर के तहसीलदार को एक आरटीआई कार्यकर्ता ने पत्र भेजकर आठ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। लेकिन तहसीलदार की ओर से न ही सूचना उपलब्ध कराई गई न ही वह आयोग में उपस्थित हुए। जिस पर राज्य सूचना आयुक्त ने 25 हजार का जुर्माना लगाया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी ननकऊ प्रसाद आईटीआई एक्टिविस्ट है। 

उन्होंने 14 अक्टूबर 2022 को तहसीलदार पयागपुर को पत्र भेज कर 8 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। लेकिन तहसीलदार की ओर से सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर आरटीआई कार्यकर्ता ने आयोग में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई। राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चन्द्र सिंह ने जून को नोटिस भेज कर तहसीलदार से जवाब मांगा।

 राज्य सूचना आयुक्त को तहसीलदार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर आयोग ने दो मई 2023 को आयोग में तलब किया, लेकिन आयोग में न ही तहसीलदार उपस्थित हुए और न ही किसी कर्मचारी को भेजा। जिस पर आयोग ने तहसीलदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही जुर्माना की राशि वेतन से कटौती के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें -बिहार में सियासी उठापटक तेज, मांझी से मिले सम्राट तो चिराग पासवान ने शाह से की मुलाकात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात