हरदोई: 25 दिनों बाद स्कूल पहुंचे बच्चे, पढ़ाई के साथ-साथ खूब मचाया धमाल
विंटर वेकेशन और मकर संक्रांति, प्राण-प्रतिष्ठा और अली-डे के बाद सोमवार को खुल गए स्कूल
हरदोई। 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक विंटर वेकेशन की छुट्टी के बाद भी डीएम के आदेश पर स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रही। उस बीच मकर संक्रांति, प्राण-प्रतिष्ठा और अली-डे के अलावा रविवार की बीतने के बाद सोमवार को 25 वें दिन बच्चे जब स्कूलों में पहुंचे तो मानो बच्चों के बगैर सुस्त पड़े स्कूल चहक उठे। इतने दिनों बाद स्कूल पहुंचे बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ खूब धमाल मचाया।
हर साल 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक विंटर वेकेशन की छुट्टी रहती है। इस बार 14 जनवरी को रविवार को था और उसके अगले दिन सोमवार को मकर संक्रांति की छुट्टी पड़ गई। सरकार ने ठंडक को देखते हुए बच्चों की छुट्टी बढ़ा दी। 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में हुई प्राण-प्रतिष्ठा की छुट्टी के बाद 23 और 24 को स्कूल खुले।
25 जनवरी को अली-डे की छुट्टी रही और फिर 26 जनवरी को स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया और डीएम ने बच्चों की छुट्टी कर दी। 27 को सिर्फ शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल पहुंची, फिर 28 को रविवार की छुट्टी पड़ गई। सोमवार को धूप खिली तो स्कूल पहुंचे बच्चे भी खिलखिला उठे। इतने दिनों बाद बच्चों को देख कर सुस्त पड़े स्कूलों में भी काफी चहल-पहल रही।इस बीच बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में काफी धमाल मचाया।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ भाग रही थी मां, डॉक्टर और पुलिस ने मिलकर समझाया
