कासगंज: देवेश शाक्य समाजवादी पार्टी से एटा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले सूची जारी कर दी है। फिलहाल एटा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मूल रूप से जिला औरैया के बिधूना के रहने वाले देवेश शाक्य को एटा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बनाया गया है। उनके प्रत्याशी बनाए जाने पर सपाइयों में हर्ष की लहर है और उन्हें बधाइयां दी हैं। देवेश के प्रत्याशी घोषित होने की पुष्टि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की है।

 देवेश शाक्य वर्ष 2005 से लेकर 2015 तक औरैया में जिला पंचायत सदस्य रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी रहे हैं। उन्होंने राजनीति और समाजशास्त्र से एमए किया है और एलएलबी किया है। उनकी पत्नी सीमा शाक्य ने एमए, बीएड और डीएलएड किया है। देवेश शाक्य फिलहाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। कासगंज जिले में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दी थी कि शाक्य समाज से एटा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी बनाया जाए तो सफलता मिल सकती है। 

उनकी और जिलाध्यक्ष विक्रम यादव की सलाह पर शाक्य समाज से प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बधाई के पात्र उन्होंने जन भावनाओं की कद्र की है और सभी वर्गों के हित को देखते हुए शाक्य समाज से प्रत्याशी घोषित किया है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: चार से 11 फरवरी तक चलेगा भाजपा का गांव-गांव चलो अभियान

 

 

संबंधित समाचार