बरेली: यूट्यूबर ने रील बनाकर किया जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली ,अमृत विचार। लोगों को हंसाने व अपनी पहचान बनाने के लिए यूट्यूब पर रील्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। इसी तरह शहर के भी कुछ युवक अपने चैनल को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन बरेली के दो यूट्यूब ने एक रील बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दी। जिसमें दोनों युवक वाल्मीकि समाज की भावना को ठेस पहुंचाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में भीम आर्मी बरेली के ऑफिशियल पेज से एडीजी, बरेली पुलिस आदि से एक्स पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें, बरेली के हजियापुर निवासी ईशान अली एक यूट्यूबर हैं। बसीम सिद्दीकी और जावेद हुसैन ने एक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में वह दोनों कह रहे है कि सफाई के लिए मोहल्ले में कोई भं--- नहीं आया।

जिससे दोनों ही लोगों ने वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। एक्स पर शिकायत करते हुए भीम आर्मी बरेली के ऑफिशियल पेज से आरोपियों पर कार्रवाई को मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- रेली: मरी हुई छिपकली के बाद अब पंचम होटल में आलू के पराठे में निकली हड्डी, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार