Kanpur: सपा विधायक इरफान सोलंकी के अधिवक्ता बोले- 'पुलिस ने नियोजित किए गवाह... मौके पर कोई भी नहीं था मौजूद'...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगजनी कांड में पुलिस ने गवाह नियोजित किए।

आगजनी कांड में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गवाह पुलिस की ओर से नियोजित किए गए हैं। सपा विधायक ने तर्क दिया कि घटना के समय कोई भी गवाह मौके पर नहीं था।

कानपुर, अमृत विचार। आगजनी कांड में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गवाह पुलिस की ओर से नियोजित किए गए हैं। घटना के समय कोई भी गवाह मौके पर नहीं था। यह तर्क शनिवार को सपा विधायक इरफान व उनके भाई रिजवान ने कोर्ट में दिए। अगली सुनवाई की तिथि पांच फरवरी तय की गई। 

डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा की झोपड़ी फूंकने के मामले के शनिवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई की गई। आगजनी कांड के आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान के अधिवक्ता सईद नकवी ने अभियोजन की ओर से पेश किए गवाह अकील अहमद, विष्णु कुमार सैनी, शारिक अली बरकाती व नसीम आरिफ के बयान कोर्ट में पढ़ कर सुनाए। 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में तर्क दिया कि घटना के समय उक्त गवाहों में से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि अकील, विष्णु कुमार सैनी व शारिक अली को पुलिस ने नियोजित किए है। घटना के समय उक्त लोगों में से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि पांच फरवरी निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएसए के विशेषज्ञों ने आलू की नई प्रजातियों पर दिया जोर; बोले- बेहतर फसल के लिए हरी खाद जरूरी...

संबंधित समाचार