हल्द्वानी में तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद, घरेलू गैस सिलेंडर खत्म होने पर ऐसे करें बुकिंग
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी शहर में बीते गुरुवार को हुई हिंसा के बाद अब भी पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसके चलते एहतियात के दौरान पर शनिवार को भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, लोगों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है।
ऐसे में गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी है। कहा कि इंटरनेट बंद है, ऐसे में उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। सीधे एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। या फिर मोबाइल नंबर के द्वारा एजेंसी से संपर्क कर गैस बुकिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बनभूलपुरा में हुई घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच, आदेश जारी
