रुद्रपुर: पत्नी पर किया जानलेवा हमला, धमकी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला को आई गंभीर चोटें, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की रिपोर्ट

रुद्रपुर, अमृत विचार। पहाड़गंज की रहने वाली विवाहिता ने पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहाड़गंज वार्ड-15 निवासी रुकसार ने बताया कि बीते 3 फरवरी को उसका पति तबरेज निवासी धरामनगर आर्वेला बरेली यूपी अचानक घर आया। उस वक्त वह घर पर अकेली थी तभी पति ने उस पर हमला बोल दिया और लात घूंसों से पीटने के बाद उसका सिर दीवार पर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोर मचाने पर पति जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि पति दूसरी शादी करने की फिराक में है। पति से उसे जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार