काशीपुर: भूमि पूजन के साथ द्रोण माइनर बाईपास का निर्माण काम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार काशीपुर में द्रोण माइनर बाईपास का काम भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। एसकेडी कंपनी ने विधायक व अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में इस बाईपास का कार्य प्रारंभ किया।

शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए काशीपुर में 3.02 किमी के इस बाईपास के लिए केंद्र सरकार ने 28 करोड़ की राशि स्वीकृत किए हैं। यह बाईपास रामनगर रोड पर विश्वकर्मा पेपर मिल के पास से शुरू होकर सीधे रुद्रपुर मार्ग पर द्रोणा सागर के पास खत्म होगा। इसमें विद्युत व बीएसएनएल के पोल शिफ्टिंग का खर्च भी शामिल है।

इसका टेंडर एसकेडी कंपनी को मिला है। माइनर के एक हिस्से पर पीडब्ल्यूडी सीसी टाइल्स बिछाने का कार्य कर चुकी है। बुधवार को एसकेडी कंपनी ने भूमि पूजन किया। पूजन के बाद नारियल फोड़कर कार्य शुरू किया गया। वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि बाईपास के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाएगा।

यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, दीपक बाली, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुरेंद्र सिंह जीना, रजत सिद्धू, पुष्कर बिष्ट, मनोज जग्गा आदि थे।

 

संबंधित समाचार