Kanpur News: पांच सितारा एक्जीक्यूटिव लाउंज का काम शुरू... यात्रियों को फूड प्लाजा के बगल में दी गई सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तीस दिन के लिए बंद किया गया लाउंज

कानपुर, अमृत विचार। सेंट्रल स्टेशन पर एक्जीक्यूटिव लाउंज का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया। इस कारण यह लाउंज तीस दिन के लिए बंद कर दिया गया है। लाउंज का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म एक पर मौजूद फूड प्लाजा के बगल में वैकल्पिक स्थान दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह बनने के बाद लाउंज में यात्रियों को पांच सितारा सुविधाएं हासिल हो सकेंगी। सेंट्रल स्टेशन पर लंबे समय से प्रस्तावित एक्जिक्यूटिव लाउंज को अत्याधुनिक बनाने का काम शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए एक निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है। कंपनी को तीस दिन में पूरे लाउंज में अत्याधुनिक सुविधाएं जुटाकर लाउंज को पांच सितारा होटल जैसा लुक देना है। 

स्लीपिंग पॉड का हुआ ऑर्डर

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए दूसरी सुविधा पर भी काम तेज हो गया है। बुधवार को  प्लेटफॉर्म एक पर बनने वाले स्लीपिंग पॉड सुविधा का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। अब निजी कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से प्लेटफॉर्म एक के रिटायरिंग रूम में होने वाले निर्माण के लिए सर्वे कार्य किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल पर लगभग 24 स्लीपिंग पॉड यात्रियों के लिए बनाए जाने हैं। सर्वे के बाद यदि जरूरत होती है तो संख्या में इजाफा भी हो सकता है। माना जा रहा है कि तीस दिनों के भीतर ही स्लीपिंग पॉड सुविधा को शुरू किए जाने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। इस सुविधा के पूरी तरह से शुरू होने के बाद यात्रियों को स्लीपिंग पॉड में सोने के अलावा वाईफाई, मोबाइल चार्जिंग सुविधा सहित अन्य सुविधाएं हासिल हो सकेंगी।

कोच रेस्टोरेंट का फिर से टेंडर

सेंट्रल पर कैंट साइड पर बनने वाले कोच रेस्टोरेंट के लिए दोबारा टेंडर किए जाने की तैयारी की जा रही है। कोच रेस्टोरेंट का तीन महीने से काम शुरू किए जाने का इंतजार किया जा रहा है। पूर्व में निजी कंपनी के प्रतिनिधि के नहीं आने की वजह से अब अधिकारी दोबारा इस योजना के टेंडर की बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में इस योजना के तहत नई कंपनी का चयन हो सकेगा। रेलवे की ओर से शहर में सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी में कोच रेस्टोरेंट बनाया जाना है। इसमें गोविंदपुरी स्टेशन पर रेस्टोरेंट के लिए काम शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें- Behmai Kand: डकैत फूलन देवी ने 20 लोगों की लाइन से गोली मारकर की थी हत्या... इतने साल बाद आया फैसला, पढ़ें- पूरा मामला

संबंधित समाचार