नैनीताल: माल रोड के सौंदर्यीकरण में आड़े आ रही दुकानों पर चलेगी जेसीबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। माल रोड पर अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों पर जल्द ही गाज गिरने जा रही है। नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से लेकर तल्लीताल तक दुकान और उनके आगे हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए ऐसे 40 से अधिक लोगों की सूची तैयार की है।

उन्होंने माल रोड पर अवैध रूप से दुकानें बनाई है या दुकानों का विस्तार सड़क तक कर दिया है। उन पर अब कार्रवाई होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि अपर मॉल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण किया जाना है।

पिछले वर्ष हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सफाई अभियान के दौरान पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संयुक्त टीम ने माल रोड का सर्वे किया। इस दौरान टीम को मॉल रोड में 40 से अधिक ऐसी दुकानदार मिले जिन लोगों ने या तो अवैध दुकानें बनाई है या दुकान का साइज बढ़ा दिया है। 

संबंधित समाचार