बहराइच: लापता हुए युवक पुलिया के पास मिला जूता, नहर में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत गोपिया निवासी एक युवक सोमवार शाम को घर से लापता हो गया था। उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिया के निकट युवक का जूता बरामद हुआ है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपिया निवासी अरविंद कुमार गुप्ता (22) पुत्र हरिपाल गुप्ता मोबाइल की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार शाम को वह बाजार से मोबाइल की दुकान से घर आए। इसके बाद वह कुछ देर में पुनः घर से चले गए। पूरी रात युवक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान युवक का जूता गांव के बाहर स्थित कदम पुलिया के पास मिला है। जिस पर सरयू नहर में गोताखोरों द्वारा तलाश शुरू की गई है। लेकिन दोहपहर तक अरविंद का कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग किसी अनहोनी की घटना को लेकर रो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: फर्जी आर्मी अधिकारी बताकर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

संबंधित समाचार