काशीपुर: राजस्व उप निरीक्षक और उसका सहयोगी 7000 ₹ की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। विजिलेंस की टीम ने उधम सिंह नगर जनपद के तहसील काशीपुर में राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को 7000 ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत अंकित करायी थी कि तहसील काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000 ₹ रिश्वत की मांग की जा रही है।

इधर विजिलेंस टीम ने ट्रैप टीम का गठन किया और कार्यवाही करते हुए धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से सात हजार की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  निदेशक सतर्कता डा.वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

संबंधित समाचार