Video: कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 22 की मौत, 40 घायल-सीएम योगी ने ग्राउंड जीरो पर दो मंत्रियों को किया रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के कासगंज में हुई सड़क दुर्घटना की मॉनीटरिंग लगातार सीएम योगी का कार्यालय कर रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। सीएम ने सभी घायलों के निशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तत्काल अपनी सरकार के दो मंत्रियों, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने तथा पीड़ितों के समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि कासगंज जिले में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एटा जिला के गांव कसा से गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। पटियाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई। इस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हुई है। जबकि 40 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -कासगंज सड़क हादसा : CM योगी ने लिया संज्ञान, घायलों का इलाज होगा मुफ्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही