काशीपुर: थूकने के लिए खोला चलती कार का दरवाजा, बाइक सवार हुआ घायल, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। चलती कार में थूकने के लिए कार चालक ने जैसे ही कार का दरवाजा खोला, तो एक बाइक सवार उससे टकरा गया और गिरकर घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी ने लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगाते हुए कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम पैगा निवासी राखी ने बताया कि बीती 20 फरवरी की शाम करीब 6 बजे उनके पति मित्रपाल अपनी बाइ से जसपुर खुर्द से कार्य कर वापस घर लौट रहे थे। तभी गढ़वाल सभा कब्रिस्तान के पास एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए थूकने के लिए चलती कार का दरवाजा खोल दिया। जिससे उसके पति की बाइक टकरा गई और व अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे में उनके एक पैर की हड्डी भी टूट गई। जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर अनुसार पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार