तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां गिरफ्तार, महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का है आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था और पुलिस को 50 दिन से भी अधिक वक्त से उसकी तलाश थी। 

पुलिस ने बताया कि शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे बशीरहाट अदालत ले जाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने  बताया कि वह फिलहाल हवालात में है और उसे दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखालि के लोग लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत... 20 घायल

संबंधित समाचार