हल्द्वानी: बागजाला में चला बुलडोजर, वन विभाग की भूमि पर है अवैध कब्जा
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के गौलापार स्थित बागजाला में वन विभाग की भूमि पर बने अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई हो ही गई और खराब मौसम के बावजूद बुलडोजर ने रुकने का नाम नहीं लिया।
वन विभाग, प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है और अब तक आठ अवैध निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। भूमाफियाओं ने यहां भी स्टॉम्प पेपर पर लोगों को औने-पौने दामों में वन विभाग की जमीन बेची है और काफी लंबे समय से यह धंधा चलते आ रहा है। आज हुई कार्रवाई में दौरान एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा ने बताया कि वन भूमि में अवैध मकान बने हुए थे जिसको खाली करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया। विभाग ने करीब 125 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
