Judo : मैच के दौरान पाकिस्तानी जूडो खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, नीचे गिरते ही तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तान के खैबर पख्तूंख्वा की एक युवा महिला मुक्केबाज की प्रतिस्पर्धा के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई। बीस वर्ष की फिजा शेर अली को मरदान में यूथ टैलेंट हंट के दौरान 44 किलोवर्ग के मुकाबले में सिर में चोट लगी थी। 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक पाकिस्तानी महिला जूडो खिलाड़ी फिजा शेर अली मैच खेल रहीं थी। उन्होंने मरदान में एक यूथ टैलेंट हंट मुकाबले में हिस्सा लिया था। इसी दौरान 44 किग्रा वर्ग की मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर में चोट लग गई। चोट लगते ही जूडो खिलाड़ी नीचे गिर पड़ीं। 

पाकिस्तान जूडो महासंघ के एक अधिकारी ने कहा, वह पेशावर में बीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी और ट्रायल के लिये मरदान आई थी। वह इस खेल में नई थी। उन्होंने बताया कि वह मैच के दौरान तुरंत गिर गई और फिर उठ नहीं सकी । उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इससे कुछ दिन पहले ही 16 वर्ष की एक टेनिस खिलाड़ी की भी आईटीएफ जूनियर मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 

ये भी पढे़ं : Pakistan Boxing Federation : पाकिस्तानी बॉक्सर जोहेब राशिद की शर्मनाक हरकत, महिला के पर्स से चुराए पैसे

 

संबंधित समाचार