मोदी भारत और भारतवासियों की प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ा रहे हैं: राजनाथ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर पिछले छह सालों से नरेन्द्र मोदी भारत और भारतवासियों की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ा रहे हैं। रजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में शिखर पर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज 19 साल पूरे हो गए …
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर पिछले छह सालों से नरेन्द्र मोदी भारत और भारतवासियों की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ा रहे हैं। रजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में शिखर पर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज 19 साल पूरे हो गए हैं। 2001 से 2014 के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास का नया मॉडल दिया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अब भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देश को नई पहचान और ताकत मिल रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोक कल्याण के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता सराहनीय है। वह 19 वर्षों में एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। वह अजेय रहे और सफलता के नए सोपान चढ़ते रहे, यही मेरी कामना है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद के 20 साल की इस राजनीतिक यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी हर साल की प्रमुख उपलब्धियों पर बुधवार को ‘हर साल खास है’ की एक श्रृंखला जारी की।
