हमीरपुर: मंगेतर से खट-पट पर युवती ने लगा ली फांसी, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मृतका की मां ने होने वाले दामाद व उनके परिजनों पर वादा तोड़ने का लगाया आरोप 

हमीरपुर। शहर कोतवाली के रमेड़ी मोहल्ले में गुरुवार को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी तय हो गई थी, नवरात्र पर तारीख निकालने की तैयारी थी। बेटी होने वाले मंगेतर से फोन पर बात भी करती थी। लड़के ने बेटी से शादी को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी, जो उसे नागवार गुजरी और उसने घर पर फांसी लगा ली।

शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी रामप्रकाश निषाद की 22 वर्षीय बेटी रुचि ने गुरुवार शाम फांसी लगा ली। फंदे से नीचे उतार कर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुचि की मां भानमती ने बताया कि पिछले दिनों बेटी की सगाई रस्म हुई है। नवरात्र में शादी की डेट फिक्स होनी थी और इसी गर्मियों में शादी करनी थी। लेकिन लड़के वाले कुछ जवाब नहीं दे रहे थे। रुचि की लड़के से फोन में बात भी होती रही है।

परिजनों के अनुसार लड़के ने रुचि से शादी को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जो उसे नागवार गुजरी और उसने घर पर फांसी लगा ली। परिजन उसे लेकर ज़िला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. विपिन राजपूत ने रुचि को मृत घोषित कर दिया। 

इधर परिजनों के कहने पर चिकित्सक ने ईसीजी मशीन भी चेकअप के लिए मंगाई, लेकिन इसे लाने में स्टाफ को करीब आधा घंटा लग गया। ईसीजी में मौत की पुष्टि होने पर भड़के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टाफ के साथ अभद्रता की गई और मेज पर रखा सामान फेंक दिया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब चंद्र सोनकर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: अतीक के शूटर अब्दुल कवि पर कसा शिकंजा, पेशे से शिक्षक और सिपाही दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार