लखनऊ: जांच के दौरान कार से मिले 27,55,500 रुपए, व्यापारी नहीं दिखा पाया कागजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने जांच के दौरान एक गाड़ी से 27,55,500 रुपये बरामद किये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात इटौंजा टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच के दौरान ये धनराशि बरामद की गई। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) ए. आर. शंकर ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ बुधवार रात जांच के दौरान नागपुर के व्यापारी कपिल आहूजा की कार से 27,55,500 रुपये बरामद किये गये और व्यापारी धनराशि से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया।’’ पुलिस ने इस संबंध में आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: जिला कारागार में बंद पूर्व विधायक पवन पाण्डेय की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ रेफर

संबंधित समाचार