बरेली: जमीन बेचने के बहाने महिला ने पांच लाख ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिठौरा निवासी रिंकू सिंह के मुताबिक ईसाइयों की पुलिया कबीरगंज, बारादरी निवासी नेहा जैकब से उन्होंने 29 जनवरी 2021 को एक जमीन का इकरारनामा कराया था। युवती ने मोहल्ला कटरा चांद खां में अपनी भूमि बताकर फर्जी इकरारनामा किया।

जब उन्होंने युवती से बैनामा कराने की बात की तो उसने धमकी दी और कहा कि हनी ट्रैप में दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दूंगी। उन्होंने जब तहसील में जाकर पता किया तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सुभाष नगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-बरेली : दुधमुंहे मासूम के साथ SSP कार्यालय पहुंची विवाहिता, ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

संबंधित समाचार