Bareilly News: सैलानी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में होली और रमजान के अवसर पर शनिवार देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब कुछ दबंगों ने होटल पर खाना खा रहे युवक पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुन मौके पर भगदड़ मच गई। जिसके बाद दबंग युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

दरअसल, घटना बारादरी थाना क्षेत्र में सैलानी की है, जहां एजाज गौटिया निवासी तौसीफ अली शनिवार रात करीब 12 बजे एक होटल पर खाना खा रहा था। आरोप है इस दौरान चक महमूद निवासी अरमान और शुएब अपने दो अन्य साथियों के साथ आ धमके और तौसीफ के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक साथियों के कहने पर अरमान ने तौसीफ पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मचने के साथ ही इलाके में दहशत फैल गई।

जिसके बाद दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। वहीं घटना के दौरान किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने पीड़ित तौसीफ अली की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: डीप फ्रीजर बंद हो गया तो लाखों की वैक्सीन हो जाएगी खराब

 

 

संबंधित समाचार