Bareilly News: एसएसपी से मिले रवि के परिजन, घी व्यापारी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को फरीदपुर हाइवे पर मिले रवि के शव को लेकर परिजनों ने उसके मालिक पर हत्या का आरोप लगाया था। उन लोगों ने थाने में घी व्यापारी के खिलाफ तहरीर भी दी थी। लेकिन अभी तक व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई जिस कारण परिजनों में आक्रोश है। 

इस मामले में वह लोग पहले थाना सुभाषनगर पहुंचे। वहां से एसएसपी के ऑफिस जाकर घी व्यापारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी रवि शर्मा शहामतगंज में एक घी व्यापारी के यहां काम करते थे। आरोप है मालिक उनको प्रताड़ित करता था। दो महीने पहले भी उन्हें मारा पीटा था। रविवार को वह दुकान पर जाने की बात वह कहकर निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। 

परिजनों का आरोप है दुकान मालिक ने उनकी हत्या कर शव को फरीदपुर हाइवे पर फेंक दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन लोगों ने थाने में हंगामा किया। उसके बाद एसएसपी से मिले और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: 'आओ बताएं तुम्हें अंडे का फंडा...'अंडा वेज है या नॉनवेज?, जान लीजिए जरूरी बात

 

संबंधित समाचार