रुद्रपुर: पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम बल्ली थाना शीशगढ़ बरेली निवासी 25 वर्षीय ज्ञान प्रकाश अपने परिवार के साथ कोतवाली इलाके के लोक बिहार कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा था। चर्चा है कि ज्ञान प्रकाश की पत्नी उस पर संदेह करती थी। बताया जा रहा है कि 19 मार्च को उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके भोजीपुरा गई थी और दो दिन पहले ही वापस घर लौटी थी। जिसके बाद पुन:दोनों के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पत्नी से नाराज होकर ज्ञान प्रकाश ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर रंपुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या की तफ्तीश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार