हल्द्वानी: पिता ने अच्छे से पढ़ने को कहा, छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्रेड कम आए थे और पिता ने सिर्फ इतना कहा था कि बेटी अबकी अच्छे से पढ़ाई करना। बेटी को यह बात चुभ गई और शनिवार आधी रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार सदमे में है।

देवखड़ी नीलकंठ कालोनी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड में कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी, 15 वर्षीय बेटी शगुन और साढ़े तीन साल का बेटा है। शगुन ने इस बार 9वीं की परीक्षा दी थी। रघुनंदन ने बताया कि शुक्रवार को वह बेटी के साथ रिजल्ट और 10वीं कक्षा की कॉपी-किताबें लेकर घर लौटे थे। रिजल्ट में ग्रेड कम आए थे और इससे शगुन भी दुखी थी।

शगुन को 10वीं के लिए अच्छे से पढ़ाई करने की बात कहकर रात 8 बजे रघुनंदन ड्यूटी पर चले गए। रात करीब ढाई बजे मां की आंख खुली तो शगुन फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने दरवाजे की चौखट के ऊपर बने रोशनदान से चुनरी कस कर फांसी लगा ली थी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रघुनंदन घर पहुंचे और बेटी को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

संबंधित समाचार