बाराबंकी: एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की दो बीघा फसल जलकर राख 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

तेज हवा चलने से हुआ शार्ट सर्किट

रामसनेहीघाट, बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ताला गांव में सोमवार दोपहर दो किसान के खेत में खड़ी गेहूं की पकी-पकाई फसल में बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। इसके बाद भी किसान की लगभग दो बीघा से ज्यादा फसल जल गई।

नगर पंचायत राम सनेही घाट के ताला गांव धर्म राज और मालिन पुर गांव निवासी राम बरन का ताला गांव में ही अगल बगल खेत था। खेत के ऊपर से 11 और 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी हुई है । दिन भर चली तेज़ हवाओं के कारण हाई टेंशन बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। 

आग लगने से उठ रहे धुएं के गुब्बार को देखते ही ग्रामीण भाग कर खेत पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परंतु हवा के साथ बढ़ रही आग को बुझाने में असफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के प्रभारी चन्द्र भूषण शुक्ला अपनी टीम शनवाज खा फायर मैन ,अभिषेक तिवारी ,आशीष पाल ,आदि के साथ किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग

हरख, बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग जाने से गेहूं की  फसल जलकर राख हो गई। गांव में उत्तम वर्मा व रमापति धीमान के खेत में लगी इस आग को ग्रामीण किसान बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे तब तक लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। नवाबगंज तहसील प्रशासन से शाम तक आकलन के लिए कोई नहीं पहुंचा।

खेत में उठीं आग की लपटें

सिद्धौर, बाराबंकी: अमृत विचार। सिद्धौर क्षेत्र के अमसेरूआ टिकरियां गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से रामसमुझ कनौजिया पुत्र भल्लू के खेत में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते तेज हवाओं के झोंकों से पड़ोसी खेत राजकुमार को आगोश में ले लिया। आग भयावक लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वह  आग बुझाने लगे। इसकी सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दोनों काश्तकारों की करीब डेढ़ बीघा गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल अब्दुल अहद ने नुकसान का आंकलन किया है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: मुख्तार को शेर-ए-पूर्वांचल बताने वाला कांस्टेबल बर्खास्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पोस्ट

संबंधित समाचार