Hamirpur Crime: अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़...पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना सिसोलर पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से भुलसी गांव के पास हार में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ कुल 34 बने अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले उपकरण बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री व संचालन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में अवैध शस्त्र बनाने की पकड़ी गई फैक्ट्री की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात सिसोलर थानाध्यक्ष मयंक चंदेल एवं एसओजी प्रभारी सचिन वर्मा की संयुक्त टीम ने दबिश देकर ग्राम भुलसी हार में खेत में पेड़ के नीचे अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे नंदराम निवासी ग्राम बिलवई थाना कोतवाली नगर महोबा को गिरफ्तार किया। 

मौके से कुल 34 अवैध निर्मित व अर्द्धनिर्मित शस्त्र तथा शस्त्र बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया। पूछताछ के दौरान नंदराम ने बताया कि ग्राम भुलसी हार के खेत में पेड़ के नीचे एकांत होने के कारण तमंचा बनाने की फैक्ट्री चलाता है। इन तमंचों को मध्य प्रदेश व आसपास के जिलों में अच्छे दाम पर बेच देता है।  

ये भी पढ़ें- Unnao: आज और कल दुनिया देखेगी भारतीय वायुसेना की ‘ताकत’...टच डाउन करेंगे जगुआर, मिग, मिराज व सुखोई फाइटर जेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज