पीलीभीत: हेलीपैड स्थल के पास उड़ाया ड्रोन और पुलिस ने पकड़ा.. बॉन्ड भरवाकर छोड़ा, जानिए क्या था मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एक तरफ पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा था। वहीं चिन्हित किए गए हेलीपैड स्थल के पास गांव के ही एक फोटोग्राफर ने ड्रोन उड़ा दिया। इसका पता लगते ही पुलिस अफसर अलर्ट हुए और उसे पकड़ लिया। ड्रोन जब्त कर फुटेज चेक की गई, उसमे सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं निकला। जिसके बाद बॉन्ड भरवाकर चेतावनी देते हुए युवक को छोड़ दिया गया। अब नौ अप्रैल तक जिला फलाइंग जोन रहेगा। पतंग भी उड़ाने पर प्रतिबंध होगा। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ अप्रैल को जनपद में आ रहे है। इसके लिए कचहरी के पास हेलीपैड बनवाया जा रहा है। पांच अप्रैल को एक युवक ग्राम दियूनी केसरपुर गांव के पास से अनाधिकृत रूप से ड्रोन उड़ा रहा था। इसकी जानकारी लगते ही फोर्स पहुंचा और जानकारी की।

ड्रोन उड़ाने वाले का पता कर उसे पकड़ लिया। फुटेज चेक की गई तो कोई आपत्ति जनक फुटेज नहीं निकली। जिसके बाद जांच पड़ताल की गई और फिर सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत उससे बॉन्ड भरवाया गया।

अब शनिवार रात से नौ अप्रैल तक जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। सभी से अपील की गई है कि बिना किसी अनुमति इलेक्ट्रोनिक गैजेट, ड्रोन, गुब्बारा, पतंग आदि नहीं उड़ाया जाए। अगर कोई उल्लंघन करेगा तो सख्त एक्शन होगा।

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक ने बताया कि वह तो तेंदुए की लोकेशन देखना चाह रहा था। इसी में ड्रोन हेलीपैड स्थल की तरफ चला गया। वह एक फोटोग्राफर है। इसलिए ड्रोन उसके पास था। ड्रोन जब्त कर फुटेज डिलीट करवा दी गई है। बॉन्ड भरवाकर इसे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: PM मोदी के आगमन पर सख्त होंगे इंतजाम, SPG ने डाला डेरा..पार्किंग और एंट्री गेट चिन्हित

संबंधित समाचार