Kanpur: नुक्कड़ नाटकों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा; लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पार्षदों को मिली यह सलाह...

Kanpur: नुक्कड़ नाटकों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा; लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पार्षदों को मिली यह सलाह...

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लिये जरूरी है कि पार्षद इसे अपना चुनाव समझें, वार्डों में पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी सक्रियता एवं आत्मीयता बढ़ाएं। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क व संवाद करें। पीएम मोदी की ओर से किये गये कार्यों ओर उपलब्धियां को भी बताएं। यह बात गुरुवार को शहर आये भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक एवं कानपुर महानगर प्रभारी पंकज सिंह ने जीते-हारे पार्षद एवं पूर्व पार्षदों के साथ भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में बैठक के दौरान कही। 

भाजपा  (1)

नगर निगम में अब भाजपा पार्षदों की संख्या 84 हो गई है। पंकज सिंह ने पार्षदों से कहा कि अपने अपने वार्डों में  बूथ स्तर पर पहुंचकर जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाएं। उन्होंने वार्ड स्तर पर प्रभावशाली 25 लोगों की टोली बना कर प्रत्येक व्यक्ति को दस दस मतदाताओं को मतदान वाले दिन मतदान केंद्र तक ले जाकर मतदान कराने की जिम्मेदारी देने को कहा।  

पार्टी कार्यकर्ताओ से स्वयं को प्रत्याशी मानकर गली-गली घर-घर जाकर जनता के बीच संपर्क व संवाद बढ़ाने को कहा। अपने-अपने वार्डों में प्रबुद्ध वर्ग,महिला,युवा, एनजीओ, आंगनवाड़ी, पिछड़ा, अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर लोगों को सक्रिय करने को कहा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, महापौर, विधायक, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ अलग से बैठक कर अब तक हुई चुनाव संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

बैठक में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडेय, प्रेमलता कटियार,लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी,महेश त्रिवेदी,सुरेंद्र मैथानी,सलिल बिश्नोई, अविनाश सिंह चौहान, रवींद्र पाटनी, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, शिवराम सिंह,रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी , उपेंद्र पासवान, अजय कपूर, मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित, रमाकांत त्रिपाठी, रामशरण कटियार, सुनील बजाज,डॉ वीना आर्या पटेल, अनीता गुप्ता, राकेश सोनकर, रामदेव शुक्ला, राधे श्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।

अनूप गुप्ता ने ली जानकारी

प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, समन्वयकों के साथ बैठक की। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने लोकसभा संचालन समिति एवं विधानसभा संचालन समिति के सभी विभागों की जिम्मेदारी वाले प्रमुखों से बूथ प्रबंधन, अतिथि प्रवास,मीडिया प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, न्यायिक  प्रक्रिया,लाभार्थी संपर्क, सामाजिक संपर्क आदि सभी प्रमुखों से अब तक हुई तैयारी के बारे में जानकारी ली।

नुक्कड़ नाटकों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि विधानसभाओं में नुक्कड़ सभा व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंच कर जीत का परचम लहरायेंगे। नौबस्ता के भाजपा कार्यालय में 52 विधानसभा व 10 लोकसभा में चुनाव संचालन समिति में जुड़े लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव प्रबंध समिति से जुड़े लोगों को लोकसभा संचालन समिति से समन्वय स्थापित करके चुनाव प्रबंधन में लगना है। 

अल्पसंख्यक बूथों की समितियों की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चो संभालेगा। विधानसभा वार 52 विधानसभा  में सामाजिक सम्मेलन आयोजित होंगे। लोकसभा की बड़ी जनसभाओं को आनंद राजपाल देखेंगे, उनके साथ जुड़े पदाधिकारी सभी लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी रैलियों की जिम्मेदारी व समन्वय स्थापित करेंगे।

विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल

गुरुवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में सपा, बसपा, कांग्रेस, आप एवं छात्र नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। छात्र नेता अतुल अवस्थी, दीपक तिवारी, आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े सुनील बाबू जाटव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असित सिंह कुशवाहा, झांसी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र यादव, झांसी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गुर्जर ने सदस्यता ली। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं कमेटी के सह संयोजक अनूप अवस्थी ने किया। अध्यक्ष दीपू पांडे एवं शिवराम सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बुलेटरानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मण्डा पहुंची कानपुर, बोली- राहुल गांधी का यूपी और अमेठी जैसा ही वायनाड में होगा हाल