संभल: तीन साल की बच्ची पर गीदड़ का हमला, गाल का मांस नोंचा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

चन्दौसी, अमृत विचार: जनपद मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव जरगांव में अवधेश की तीन वर्षीय बच्ची पर गीदड़ ने हमला कर दिया। गीदड़ ने बच्ची के गाल का मांस नोंच लिया। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य गेहूं की कटाई कर रहे थे, बच्ची पेड़ की छांव में बैठी थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्साधिकारी ने बच्ची की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

घायल बच्ची आरूषी की दादी वीरवती ने बताया कि शुक्रवार की सुबह परिवार के सभी लोग खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। बच्ची पेड़ के नीचे बैठी थी। उसी समय अचानक गीदड़ वहां आया और आरूषी पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुन कर सभी लोग बच्ची की ओर दौड़े और किसी तरह गीदड़ को वहां से भगाया। हमले में गीदड़ ने आरूषी का बायां गाल नोच लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। ।

यह भी पढ़ें- बड़ी उपलब्धि : संभल परिवहन विभाग मंडल में अव्वल, प्रदेश में तीसरा स्थान

संबंधित समाचार