हल्द्वानी: सिर पर रॉड मारकर निकाली एक साल पुरानी रंजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक साल पहले हुई तकरार का बदला दोस्त ने दोस्त के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर लिया और जान की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना को 10 दिन गुजर चुके हैं। घायल की मां मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही है और पुलिस उसे टरका रही है। 

मानपुर पश्चिम रामपुर रोड निवासी विमला बोरा के मुताबिक उनका बेटा कन्हैया कमलुवागांजा स्थित खाद्यापूर्ति गोदाम में संविदा कर्मी है। एक साल पहले कन्हैया का एक लड़के के साथ विवाद हुआ था। रामपुर रोड स्थित जिस कैंटीन में दोनों का विवाद हुआ। बीती 10 अप्रैल को दोनों फिर उसी कैंटीन में आमने सामने आ गए।

दोनों में पहले गाली-गलौज हुई और फिर आरोपी ने सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर कन्हैया को लहूलुहान कर दिया। अगले ही दिन टीपीनगर चौकी में विमला ने तहरीर दी। सुनवाई नहीं हुई तो वह हल्द्वानी कोतवाली भी गईं, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि चौकी प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

संबंधित समाचार