काशीपुर: शटर काटकर दुकान से चार लाख के मोबाइल चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक मोबाईल की दुकान का शटर काट कर कई मोबाईल फोन चोरी कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दुकान से चार लाख के मोबाइल सहित नकदी आरोपी ले गए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार को गुरुनानक कॉलोनी निवासी मनीष सिंधवानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंत पार्क के पास उसकी मोबाईल की दुकान है। उसने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद कर अपने घर आ गया था। रविवार की रात आरोपियों ने उसकी दुकान का शटर काटकर दुकान में रखे नए व पुराने मोबाइल चोर लिए।

बताया कि रोज की तरह जब वह सुबह दुकान खोलने गया तो दुकान का शटर कटा मिला। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो चोर 15 मोबाईल नए व 15 मोबाईल पुराने अपने साथ ले गए। बताया कि चोरी किए मोबाइलों की कीमत चार लाख रूपए से अधिक है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अशुतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार