भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान की जनक है कांग्रेस पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवर्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। तेजस्वी सूर्या ने कहा पाकिस्तान का जनक कांग्रेस पार्टी है। नेहरू गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी का जनक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण, मध्य भारत में मोदी जी की लहर चल रही है। इस बार का चुनाव एक नया चैप्टर दर्ज करेगा। 2019 के मुक़ाबले बीजेपी की सीट ज़्यादा आएगी।

वहीं तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर कहा, "कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान की लव स्टोरी 4 जून को खत्म हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की निर्माता है इसीलिए उन्हें पाकिस्तान से इतना प्यार है और स्वाभाविक रूप से पाकिस्तान भी बदले में उन्हें प्यार देता है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी के बयानों को देख रही है और 4 जून को पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी की यह लव स्टोरी खत्म हो जाएगी।"

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत निश्चित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव छोड़ रहे हैं, वह भाग रहे हैं। जिसका उदाहरण खुद राहुल गांधी भी हैं। स्मृति ईरानी के सामने राहुल गांधी चुनाव लड़ने की क्षमता नहीं रखते हैं। वह अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार के चुनाव में एक  तरफ जनता चुनाव लड़ रही है। यानी की मोदी का परिवार (जनता) वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक परिवार चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़े : Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का कर रहे हैं प्लान, इस स्कीम का उठा सकते हैं फायदा, यहां मिल रहा GOLD ज्वेलरी पर बेस्ट ऑफर

संबंधित समाचार