एक्टर कार्तिक आर्यन पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई होर्डिंग हादसा में गई अंकल-आंटी की जान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। 13 मई को मुंबई में अचानक से आए तेज तूफान और बारिश की वजह से घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे से अब ये जानकारी सामने आ रही है कि कार्तिक आर्यन ने भी अपनों को खो दिया है। एक्टर के अंकल-आंटी ने इस घटना में जान गंवाई है।

बुधवार को घटनास्थल से दो शवों को निकाला गया था। मालूम पड़ा कि हादसे में मृत ये दोनों लोग कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। एक्टर गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में भी गए थे।मृतक की शिनाख्त रिटायर्ड एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के जनरल मैनेजर मनोज चनसोरिया (Manoj Chansoria) और उनकी पत्नी अनीता के तौर पर हुई थी। दोनों रिश्ते में कार्तिक के अंकल-आंटी थे। उनकी फैमिली में गमगीन माहौल है।

अधिकारियों ने इस मामले पर बताया कि कपल सोमवार को मुंबई से जबलपुर जा रहे थे। तब से वह मिसिंग थे। मनोज चंसोरिया का मोबाइल फोन भी बंद था। ट्रेस करने पर पेट्रोल पंप के नजदीक लोकेशन का पता चला था। 

ये भी पढ़ें : बायोपिक 'स्लो जो' में मुख्य भूमिका निभाएंगे जैकी श्रॉफ, बोले- बेहद उत्साहित हूं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज