पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा कंटेनर, चालक की मौत-खलासी ट्रामा सेंटर रेफर
शुकुल बाजार / अमेठी, अमृत विचार। लखनऊ से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार कार से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के नीचे पलट गया। सूचना के बाद पहुंची यूपीडा की टीम ने खलासी अरबाज खान पुत्र आजाद खा निवासी मेहुरा मैनपुरी उम्र 19 वर्ष को सामुदायिक से स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुक्ल भेजा वहीं घायल की स्थिति नाजुक को देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। जबकि इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस की सहयोग से व पूर्वांचल सेफ्टी विभाग की टीम 4 घंटे से 5 घंटे के बीच कंटेनर से नीचे दबे चालक को बाहर निकाला चालक अश्विनी कुमार पुत्र इस्कपेक्टर सिंह निवासी वीरपुर खुर्द मैनपुरी को प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष बाजार शुक्ल ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें -समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने संविधान को कमजोर करने किया काम :असीम अरुण
